नोएडा। बरौला निवासी महिला ने अपने पति और उनके परिवार पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सेक्टर 49 थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि रोहित सिंह नाम के व्यक्ति के साथ उनका विवाह पिछले साल नवंबर में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनका पति और परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। मामले में पहले से दर्ज प्राथमिकी के तहत भरण पोषण संबंधी कार्रवाई प्रचलित है। महिला का आरोप है कि 5 सितंबर को रोहित ने उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजा और पिछला मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया, न मानने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सेक्टर 49 थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।