फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीवारों पर स्लोगन और कलात्मक पेंटिंग का कार्य शुरू -

Mon, 24 Nov 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
डबल फाटक अंडरपास में बनाई गई पेंटिंग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद ने शहर में दीवारों पर स्लोगन और कलात्मक पेंटिंग दो पहले शुरू करा दिया है। इस कार्य पर 29.22 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दीवारों पर स्वच्छता, पेयजल संरक्षण, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, यातायात नियमों का पालन और अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़े संदेश चित्रकला के माध्यम से उकेरे जाएंगे। इन संदेशों को रंगीन और कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि आमजन आसानी से समझ सकें और प्रेरित हो सकें। जब लोग रोज इन पेंटिंग्स को देखेंगे तो उनके मन में यह संदेश गहराई से बैठेंगे।

इसके लिए प्रमुख मार्गों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार की दीवारों को चुना है। शहर की एंट्री पॉइंट पर भी आकर्षक कलाकृतियां बनाई जाएंगी ताकि बाहर से आने वाले लोग भी रेवाड़ी की संस्कृति को समझ सकें। लक्ष्य है कि शहर न सिर्फ साफ-सुथरा और आकर्षक दिखे बल्कि आमजन में सकारात्मकता और सामाजिक जागरूकता भी फैले। वहीं नप अधिकारियों का दावा है कि शहर की छवि को बदलने और लोगों की सोच को सकारात्मक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

इंसेट
इस साल की स्वच्छता रैंकिंग थी खराब
इस साल की स्वच्छता रैंकिंग सबसे खराब रही थी। 7 वर्ष में इतनी खराब रैंकिंग कभी भी नहीं आई थी। स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 232 अंक और राज्य स्तर पर 46 अंक से रेवाड़ी जिला पिछड़ा था। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 490 और राज्य स्तर पर 57वां स्थान मिला था। नप अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती मिलेगी।

-

धारूहेड़ा और बावल में खर्च होंगे 55 लाख
रेवाड़ी की तरह धारूहेड़ा और बावल में भी पेंटिंग की जा रही है। धारूहेड़ा में 42 लाख और बावल में 13 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसमें रंग, कलाकारों की पारिश्रमिक और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होंगी। दोनों औद्योगिक क्षेत्र हैं।
विज्ञापन



वर्जन:

शहर में दीवारों पर प्रेरक स्लोगन और कलात्मक पेंटिंग का कार्य शुरू हो चुका है। दीवारों पर स्वच्छता, पेयजल संरक्षण, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत और अन्य संदेश चित्रकला के माध्यम से उकेरे जाएंगे।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें