फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशुओं के अवशेष देखकर भड़के लोग, गुस्साई भीड़ ने चालक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा के हथीन से पशुओं के अवशेष लेकर जा रहा था चालक, कैंटर को क्षतिग्रस्त कर जेवर खुर्जा मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। हरियाणा के हथीन से प्रतिबंधित पशुओं के कटे सिर, पैर कैंटर में भरकर जिला संभल जा रहे कैंटर चालक काे भीड़ ने पकड़कर पीटा। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कैंटर को क्षतिग्रस्त कर जेवर-खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर हंगामे की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को छुड़ाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


हरियाणा के हथीन से प्रतिबंधित पशुओं के कटे अंग लेकर जाने की भनक कुछ संगठनों को लगी तो उन्होंने कैंटर को गांव बंकापुर के समीप जेवर–खुर्जा मार्ग पर घेर लिया। संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कैंटर पर ढकी तिरपाल को हटाया तो उसमें प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कैंटर चालक की जमकर पिटाई की ओर कैंटर को क्षतिग्रस्त कर उसके शीशे तोड़ दिए। आक्रोशित लोगों ने गांव बंकापुर में जेवर खुर्जा मार्ग को जाम कर विरोध जताया और पशुओं की तस्करी करने वाले चालक एवं अन्य के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित युवक शांत हुए और जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें