फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ डेडलाइन पार होने के बाद स्काईवॉक तैयार, अब बीम ने रोका रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेट्रो स्टेशन पर जहां से यात्रियों को प्रवेश दिया जाना है बीच में आई स्टेशन की बीम, ब्लू और एक्वा लाइन के बीच बन रहा है स्काईवॉक
विज्ञापन

नंबर
2023 के जून में शुरू हुआ था स्काईवॉक का निर्माण
5 महीने में तैयार करने का किया गया था दावा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा। मेट्रो की ब्लू लाइन (सेक्टर-52) और एक्वा लाइन (सेक्टर-51) को जोड़ने वाला स्काईवॉक आखिरकार आठ बार डेडलाइन पार करने के बाद बनकर तैयार हो गया है। अब इसका रास्ता सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी बाधा में फंस गया है। स्काईवॉक की गैलरी जहां से यात्रियों को प्रवेश देना था, वहां मेट्रो स्टेशन की बीम आ गई है। सरिया, कंक्रीट और ऊपर का भार होने के कारण इस बीम को सीधे तोड़ना संभव नहीं है। अब नीचे की दीवार तोड़कर नई दीवार बनाते हुए बीम के ऊपर एक और बीम बनाई जाएगी। इसके बाद मौजूदा बीम को हटाकर रास्ता निकाला जाएगा। इस प्रक्रिया में दो से तीन महीने का समय लग सकता है। इससे मेट्रो यात्रियों का इंतजार और बढ़ गया है।
जून 2023 में स्काईवॉक का निर्माण शुरू किया था। नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसे पांच माह में पूरा करने का दावा किया था लेकिन अब तक 8 डेडलाइन गुजर चुकी हैं। स्काईवॉक के सिविल कार्यों की लागत लगभग 15.10 करोड़ रुपये और विद्युत-यांत्रिक कार्यों की लागत 15.90 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। स्काईवॉक के पूरा होने से यात्रियों को दोनों मेट्रो लाइनों के बीच 500 मीटर की दूरी ट्रेवलेटर और पैदल मार्ग से तय करने की सुविधा मिलेगी। अभी यह दूरी घूमकर लगभग 1 किमी पड़ती है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार स्काईवॉक का निर्माण कार्य 100 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन



दो साल से चल रहा काम, कार्यशैली पर उठे सवाल

परियोजना की निगरानी में लगे इंजीनियरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। दो साल से अधिक समय में यह जानकारी सामने नहीं आई कि सेक्टर-51 स्टेशन पर बीम रास्ते में आ सकती है। पहले ही यह जानकारी होती तो रास्ता थोड़ा हटाकर बनाया जा सकता था। इससे पहले भी गैस पाइपलाइन और बिजली की लाइनें मिलने पर पोल स्ट्रक्चर में बदलाव करना पड़ा था, जिससे काम में देरी हुई थी।
विज्ञापन

कोट-

स्काईवॉक का रास्ता सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर दिए जाने के बीच स्ट्रक्चर आने की बात सामने आई है। इसका समाधान करवाने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से बजट जारी करने की मंजूरी दे दी गई है। अब यह काम करवाया जाएगा। - महेंद्र प्रसाद, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें