फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्काईवॉक निर्माण के काम में तेजी, पिलर बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
मॉडल टाउन पर स्काईवॉक का का काम जारी। - फोटो : ..
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मॉडल टाउन गोलचक्कर पर प्रस्तावित स्काईवॉक के पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी ने मॉडल टाउन से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी की ओर जाने वाली लेन में मशीन के माध्यम से खोदाई शुरू कर दी है। पिलर के लिए स्थान चिह्नित करने के बाद नींव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
स्काईवॉक बनने से मॉडल टाउन गोलचक्कर और आसपास सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले लोगों के साथ ही आसपास के बाजार, कार्यालय और आवासीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले पैदल यात्रियों को व्यस्त सड़क पर वाहनों के बीच से होकर सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया स्काईवॉक को लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा से जोड़ने की योजना है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी सड़क पार करने में आसानी होगी। खासकर व्यस्त समय में गोलचक्कर पर पैदल यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। निर्माण कार्य में लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


वाहनों को भी मिलेगी राहत
अभी कई पैदल यात्री वाहनों के बीच से सड़क पार करते हैं, जिससे चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और यातायात प्रभावित होता है। स्काईवॉक के इस्तेमाल से पैदल यात्रियों की आवाजाही अलग हो जाएगी। इससे गोलचक्कर पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने में मदद मिलेगी। निर्माण कार्य शुरू होने से अब परियोजना के धरातल पर आने की प्रक्रिया तेज हुई है।

मॉडल टाउन पर स्काईवॉक का का काम जारी।- फोटो : ..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें