फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खरीदारों का पैसा नहीं दिया, एसजेपी इंफ्राकॉन का कार्यालय सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी तहसील की टीम ने ग्रेनो वेस्ट स्थित बिल्डर के प्रोजेक्ट पर की कार्रवाई
विज्ञापन

बिल्डर पर यूपी रेरा की 27 आरसी के करीब 4.84 करोड़ बकाया, कुर्क होगी संपत्ति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील की टीम ने मंगलवार को खरीदारों का पैसा नहीं देने पर ग्रेनो वेस्ट स्थित एसजेपी इंफ्राकॉन बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा था। बिल्डर पर करीब 4.84 करोड़ रुपये बकाया हैं। अफसरों का कहना है कि कार्यालय सील करने के बाद भी अगर बिल्डर पैसा जमा नहीं करेगा तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, यूपी रेरा आदेश का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर रहा है ताकि खरीदारों का पैसा बिल्डर से वापस दिलवाया जा सके। आरसी पर जिला प्रशासन की राजस्व टीम वसूली कर रही है। इसी के तहत एसजेपी इंफ्राकॉन बिल्डर का कार्यालय सील किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर पर यूपी रेरा की 27 आरसी के करीब 4.84 करोड़ रुपये बकाया हैं। अब अगर बिल्डर ने पैसा जमा नहीं कराया तो वारंट जारी कर गिरफ्तारी व संपत्ति कुर्क की जाएगी। पूर्व में भी बिल्डर का कार्यालय आरसी का पैसा नहीं देने पर सील किया गया था। दादरी एसडीएम अनुज नेहरा का कहना है कि आरसी का पैसा नहीं देने वाले बिल्डरों से सख्ती के साथ वसूली की जा रही है। पैसा नहीं देने वाले बिल्डरों के कार्यालय सील किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें