फोटो : 14 : पुलिस की गिरफ्त में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी। पुलिस
सोनीपत। जिम करके घर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को और एक आरोपी अमन निवासी गांव जुआ को गिरफ्तार कर लिया।उसके पांच साथियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
गांव चिटाना निवासी तनुज ने थाना शहर में शिकायत दी थी कि वह 7 अक्तूबर को सिटी सेंटर गोहाना रोड पर स्थित जिम से घर लौट हा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले में छठे आरोपी अमन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।