ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग का अपहरण कर हत्या करने करने का मामला सामने आया है। आरोपी छह साल की मासूम बच्ची को रक्षाबंधन के दिन उसके घर से बहला फुसला कर के गया। उसके बाद हत्या कर लाश को बोरी में भर कर बाहर ठिकाने लगाया। बच्ची को बोरी में भरकर आरोपी के ले जाने का वीडियो भी सामने आया है। परिजन ने मामले में बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप लगाए है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।