फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहु दिव्यांग छात्रों के खातों में पहुंचेंगे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्यांग बालिकाओं को भी मिलेंगे 10 माह तक 2 हजार रुपये
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों के 106 बहु दिव्यांग छात्रों को एस्कॉर्ट एलाउंस दिया जाएगा। इसके साथ ही 120 दिव्यांग छात्रों को 10 माह तक दो हजार रुपये मिलेंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे दिव्यांग छात्र जो अकेले स्कूल नहीं जा सकते हैं उनको अब सहायक व्यक्ति के लिए एस्कार्ट एलाउंस दिया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के दिव्यांग छात्रों को समग्र शिक्षा के तहत 600 रुपये महीना यह एलाउंस दिया जाता है। दृष्टिहीन, बौद्धिक रूप से दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी पीडित, जेई-एईएस प्रभावित व अन्य दिव्यांगता वाले छात्रों को यह सहायता 10 महीने तक दी जाती है। इनका प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापन शिक्षकों की ओर से किया जा चुका है।
विज्ञापन


डीसी समेकित शिक्षा अरविंद पाठक ने बताया कि इस योजना में दिव्यांग बच्चों को 600 प्रतिमाह डीबीटी से सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि इनका चयन प्रेरणा और समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जहां पहले छात्रों की पात्रता की जांच की जाती है।
विज्ञापन

106 बहु दिव्यांग और 120 दिव्यांग बालिकाओं के खाते में जल्द धनराशि आने वाली है। सत्यापन की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इन एलाउंस के मिलने से छात्रों को काफी फायदा होगा। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें