फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर छह सोसाइटी पर 28 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- 19 सोसाइटी व बड़े औद्योगिक परिसर की जांच एसीईओ की बनाई समिति ने की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कूड़े का प्रबंधन नहीं करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि विशेष अभियान में टीम ने 19 बल्क वेस्ट जनरेटरों के परिसर में जाकर जांच की। इनमें से छह बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां कमी पाई गई जिसके चलते उन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति-2016 कि अनुसार जिन बल्क वेस्ट जनरेटरों का क्षेत्रफल 5000 वर्गमीटर से अधिक है या फिर प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कूड़ा-कचरा उत्सर्जित कर रहे हैं। उनको अपने कूड़े का निस्तारण अपने परिसर में खुद से ही किया जाएगा। कुछ बल्क वेस्ट जनरेटर इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की तरफ से एक जांच समिति भी इसके लिए गठित की गई है। इस समिति में प्रधान महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक स्तर के 15 अधिकारियों को रखा गया है। लापरवाही करने वाली सोसाइटी को चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

इन सोसाइटी पर लगा जुर्माना
चेरी काउंटी - 50,000 रुपये
अजनारा ले गार्डेन - 2,01,600 रुपये
ला रेजीडेंसिया - 8,06,400 रुपये
मेफेयर रेजीडेंसी - 6,44,000 रुपये
वेदांतम रेडीकॉन - 3,22,000 रुपये
राधा स्काई गार्डेन - 8,06,400 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें