फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बास्केटबॉल मंडल ट्रायल के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर की सब-जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम के लिए छह खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। सोमवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुआ। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल क्षमता के आधार पर योगिता तोमर, आरुषि, आराध्या, अंशिका राज, वंशिका और गौरी चौहान का चयन किया।
विज्ञापन




प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी छह अक्टूबर को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। मंडल स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें