रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर मंगलवार तड़के रोडवेज बस और कैंटर की टक्कर में छह सवारियां मामूली रूप से घायल हो गईं। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया।
कस्बा विजयगढ़ के बस चालक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अपने परिचालक एटा चुंगी निवासी संजीव शर्मा नोएडा डिपो में कार्यरत हैं। वह सुबह करीब पांच बजे एक दर्जन सवारियों को लेकर नोएडा जा रहे थे, तभी सामने से आते कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे छह सवारियों को मामूली चोट आई हैं। रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का कहना जांच की जा रही है।