फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन साइट से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरगना समेत एक अन्य फरार, रिफलेक्टर जैकेट आदि पहन कर कर्मी की तरह पहुंचकर करते थे वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रबूपुरा/ ग्रेटर नोएडा। निर्माणाधीन साइटों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को रबूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में की पहचान आजमगढ़ निवासी अजय, दिल्ली निवासी अजय कुमार, लवकुश, इलियास, बदायूं निवासी प्रभात उर्फ मोनू और विकास के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना बदायूं निवासी कुलदीप कुमार और साथी हसन फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
आरोपी निर्माणाधीन साइट पर कर्मचारियों की तरह रिफ्लेक्टर जैकेट और हेलमेट पहन कर चोरी करने पहुंचते थे। गिरोह दिल्ली- एनसीआर सहित बांदा, चित्रकूट , फतेहपुर और इलाहाबाद में वारदात कर चुका था। आरोपियों के पास से चोरी की पाइप, केबल समेत बुलेरो कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास सेक्टर-20 में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। जहां के ठेकेदार ने 11 जून को साइट से पांच लाख कीमत के पाइप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



श्रमिकों को पैसों का लालच देकर कराता था भर्ती

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सरगना कुलदीप श्रमिकों को पैसों का लालच देकर गिरोह में शामिल करता था। श्रमिकों से वह सामान लोड करवाने की बात कहता था। कुछ मामलों में कुलदीप जेल जा चुका है। सरगना सूतली बम बनाने में माहिर है। उस पर जिला फतेहपुर के थाना कल्याणपुर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा चित्रकूट, बांदा सहित अलग-अलग शहरों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि कुलदीप पहले ठेकेदार था। करीब 8 साल पहले उसने वारदात करना शुरू किया। बाद में उसने गिरोह बना लिया।
विज्ञापन

कोट

दिल्ली-एनसीआर के राज्यों सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार सरगना और एक अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। - अशोक कुमार, एडीसीपी, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें