फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोहरे और परिचालन कारणों से छह उड़ानें प्रभावित, जयपुर की फ्लाइट निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट पर बुधवार को कोहरे और परिचालन संबंधी कारणों से छह उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें कुछ निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं, जबकि कुछ देरी से पहुंचीं। जयपुर से आने वाली एक उड़ान निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
नोएडा एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, इंडिगो की पंतनगर जाने वाली उड़ान 6ई 7667 सुबह 10:35 बजे रवाना होनी थी। यह करीब डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे रवाना हुई। लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2722 दोपहर 3:20 बजे के बजाय शाम 4:20 बजे रवाना हुई। अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1268 भी करीब आधे घंटे की देरी से दोपहर 3:53 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जयपुर से शाम सात बजे नोएडा आने वाली इंडिगो की उड़ान निरस्त कर दी गई। कोलकाता से आने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1267 करीब 35 मिनट की देरी से दोपहर 3:15 बजे पहुंची। लखनऊ से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2721 करीब 40 मिनट की देरी से दोपहर 3:30 बजे पहुंची। पंतनगर से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 7668 भी करीब 50 मिनट की देरी से दोपहर दो बजे एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें