फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना नंबर प्लेट की बाइक से हाईस्पीड स्टंट, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-79 में ओजी रेस्टोरेंट के सामने देर रात किया खतरनाक स्टंट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-79 में ओजी रेस्टोरेंट के सामने एक बाइक सवार के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो मंगलवार देर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। 11 सेकंड के इस वीडियो में चालक बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स बाइक पर था। उसने तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरा। कुछ दूर जाकर बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर स्टंट किया। इस दौरान सड़क किनारे कई वाहन और लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पहचान होने पर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें