फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेंगू के छह मरीज मिले, आंकड़ा हुआ 206

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को छह मरीजों की पुष्टि हुई है। इस समय सात मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। अब तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 206 हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि खोड़ा काॅलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवक, साहिबाबाद निवासी 39 वर्षीय युवक, अर्थला निवासी 30 वर्षीय महिला, ब्रिज विहार निवासी 32 वर्षीय महिला, आंबेडकर काॅलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है, वहां पर फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें