फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेहड़ी हटाने के विवाद में साइट इंजीनियर को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 एच-वन ब्लाॅक में निर्माणाधीन पार्किंग से रेहड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने प्राधिकरण के ठेकेदार के साइट इंजीनियर पर चाकू से हमला कर दिया। शनिवार दोपहर को हुई इस घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी राजीव कुमार नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार शुभम जैन के साथ काम करते हैं। प्राधिकरण सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास सेक्टर-63 एच-वन ब्लाॅक में पार्किंग का निर्माण करा रहा है। जमीन के एक हिस्से में नरेश रेहड़ी चलाता है। राजीव ने वहां से रेहड़ी हटाने के लिए नरेश को बोला जिससे नाराज होकर शनिवार को नरेश ने राजीव पर चाकू से हमला कर दिया। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें