फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईआर शुरू, घर-घर गणना प्रपत्रों का होने लगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) का कार्य शुरू हो गया। बुधवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा असमोली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ क्षेत्र में मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन



सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि बीएलओ, मतदाताओं को भरने के लिए गणना फॉर्म दो प्रतियों में देंगे। वहीं, एक फॉर्म मतदाताओं से साइन करवाकर अपने पास रखेंगे। बीएलओ कम से कम 3 बार मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण और इन्हें संग्रह करने का काम करेंगे। गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा क्षेत्र का नाम और राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी। फोटो भी पहले से छपा होगा। हालांकि, मतदाता अपने नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पा कर सकते हैं। मतदाता गणना प्रपत्र में विवरणों को भरने में बीएलओ की मदद ले सकते हैं।
0000
नौ दिसंबर को होगा सूची के प्रारूप का प्रकाशन
मतदाता चुनाव आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का नाम देख सकते हैं। इसका विवरण भी गणना प्रपत्र में भर सकते हैं। गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं देना है। जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर अपना विवरण बीएलओ के पास जमा करेंगे, उन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन नौ दिसंबर को होगा। इन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक रहेगी।
विज्ञापन

नोटिस का चरण नौ दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें नोटिस जारी करने, सुनवाई और सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को होगा।
00000
जिनका नाम 2003 की सूची में नहीं, उन्हें मिलेगा नोटिस

ऐसे सभी मतदाता जिनका नाम 2003 में हुए एसआईआर की मतदाता सूची में नहीं मिलेगा, उन्हें संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनवाई के लिए नोटिस जारी करेंगे। यहां बता दें कि जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में होगा, उनका सत्यापन संबंधित ब्योरा देने पर स्वतः हो जाएगा। आयोग के मुताबिक, ऐसे मतदाता करीब 70 प्रतिशत होंगे, जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में होगा।

00000

इनमें से कोई एक दस्तावेज होगा मान्य

केंद्र व राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र व पेंशन भुगतान आदेश, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड व विवि का मैट्रिकुलेशन व शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र और आधार।
000000
डुप्लीकेट वोटर खत्म करने और नए वोटर जोड़ने पर रहेगा जोर
बीएलओ का अगले 15 दिन तक डुप्लीकेट वोटर खत्म करने और नए वोटर जोड़ने पर जोर रहेगा। अधिकारियों का इसके लिए सख्ती से निर्देश है। बीएलओ इसके लिए लगातार कार्य करेंगे। जो लोग एक गांव से कस्बा या दूसरे किसी स्थान पर जाकर रहने लगे हैं और दोनों स्थानों के वोटर बन गए हैं। इस तरह के लोगों का भी एक वोट काटा जाएगा। इससे फर्जी मतदान नहीं हो पाएगा। इसके अलावा नए वोटर जोड़ने के लिए भी बीएलओ काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें