फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खिड़की के पास से जा रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया गायक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में होटल के बाहर से जा रही थी हाई वोल्टेज लाइन
विज्ञापन


दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित भारत धर्म कांटे के पास होटल की खिड़की से हाथ बाहर निकालना एक गायक को भारी पड़ गया। 26 वर्षीय युवक बिजली की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि धर्म कांटे के समीप एक होटल बना है। होटल में छपरौला गांव के पास की एन्क्लेव कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय गौरव रुकने आया था। वह पेशे से गायक है। 9 सितंबर की शाम को होटल में गौरव ने रूम बुक किया था। फोन करने समय वो होटल की खिड़की पर पहुंचे। बात करने समय वो खिड़की से बाहर झांकने लगे लेकिन तभी हाई वोल्टेज लाइन से छू गए। बिजली का करंट लगने से वो बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर जा गिरे। बिजली की चिंगारी की आवाज होने पर होटल में रहने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें