फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

विज्ञापन
नूंह के गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस का मौन सत्याग्रह
विज्ञापन

नूंह/पुन्हाना। हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सोमवार को कांग्रेसियों ने विधायक आफताब अहमद की अगुवाई में गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

मौन सत्याग्रह से पहले विधायक आफताब अहमद और विधायक मोहम्मद इल्यास ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में दलितों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ आपराधिक वारदात बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन सत्याग्रह कर कांग्रेसी हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के साथ की गई बदसलूकी की निंदा करते हुए कहा कि समय आने पर जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लोगों में भय का माहौल है। फिरोजपुर झिरका के युवा विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते युवाओं में अंसतोष बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार जन हितैषी मुद्दों को छोड़कर समाज में नफरत फैला रही हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक शहीदा खान, कांग्रेस पीसीसी सदस्य महताब अहमद, महेंद्र सिंह निदेशक गुरुग्राम केंद्रीय सहकारिता बैंक, मकसूद शिकरावा, रफीक गंगवानी, मुबारिक मालिक, मुमताज हुसैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें