फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा के समर्थन में सिख युवाओं ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा, मनजिंदर सिंह सिरसा, वीके सिंह ने बाइक रैली दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

मोदी सरकार ने 10 साल में सिखों के खोए सम्मान को वापस दिलाया : सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के समर्थन में रविवार को सिख युवकों ने ‘सिख विद मोदी’ बाइक रैली निकाली। प्रदेश भाजपा कार्यालय से रैली शुरू होकर मुख्यालय पहुंचकर खत्म हुई। सिख युवा भगवा रंग की पगड़ी पहनकर रैली में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद वीके सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग को महत्व दिया है। सिख समाज के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोला, गुरु गोबिंद सिंह के बेटों के नाम पर 26 दिसंबर को बाल दिवस घोषित किया, लंगर टैक्स हटाया और गुरु गोबिद सिंह का 350वां जयंती उत्सव मनाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। सिख युवाओं को अवसरों के साथ सशक्त बनाने का काम अगर किसी सरकार ने किया है तो वह सिर्फ मोदी सरकार ने किया है। वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सिख विद मोदी हैशटैग के साथ आज सिख समाज सड़कों पर इस बात के संदेश के साथ आगे बढ़ रहा है कि हम सब मोदी के साथ हैं। कांग्रेस ने सिर्फ सिखों को वोट के लिए इस्तेमाल किया है। वीके सिंह ने कहा कि सिख समुदाय इस बाइक रैली के माध्यम से इस बात का संदेश देने के लिए सड़कों पर है कि फिर एक बार मोदी सरकार तय है। प्रधानमंत्री का सिख समाज के प्रति हमेशा से लगाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें