फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिग्नेचर व्यू के निवासियों ने डीडीए के वीसी कार्यालय को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों से नहीं हो पाई मुलाकात, सोमवार को मिलने का दिया समय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों ने बृहस्पतिवार को डीडीए के वाइस चेयरमैन (वीसी) कार्यालय का घेराव किया। महिलाएं, बुजुर्गों और अन्य निवासियों ने दोपहर में विकास सदन पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीडीए के खिलाफ बैनर-पोस्टर लिए निवासियों ने एलजी और हाईकोर्ट के आदेश न मानने का आरोप लगाया और उपाध्यक्ष विजय कुमार से मिलने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


इस दौरान वीसी कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों और सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों में घंटेभर तक खींचतान चली। सभी निवासी हर हाल में वीसी से मिलकर समस्याओं का समाधान चाहते थे, लेकिन डीडीए की ओर से कहा गया कि वीसी अभी दफ्तर में नहीं हैं। उनका वीसी से मिलने का तरीका गलत है। फिलहाल, बाद में डीडीए वीसी विजय कुमार ने सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से फोन पर बात की और सोमवार को मिलकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार राकेश ने बताया कि तीन साल से 336 फ्लैटों के निवासी बेघर होने के डर से जीवनयापन कर रहे हैं। इमारत खतरनाक घोषित है और डीडीए ने इसे तोड़ने के नोटिस दिए हैं। इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश है कि डीडीए अपार्टमेंट के निवासियों को फ्लैट खाली करने से पहले फिर बनाकर देने तक दूसरी जगह रहने का किराया देगा। 111 निवासियों ने बहुत पहले फ्लैट खाली कर दिए हैं, लेकिन डीडीए ने इन्हें किराया देना नहीं शुरू किया। कुछ लोग अभी फ्लैट में मजबूरी में हैं, क्योंकि उनके पास किराये के पैसे नहीं हैं। आरडब्ल्यूए चाहती है कि डीडीए तुरंत हाईकोर्ट का आदेश माने और निवासियों को फ्लैट दोबारा मिलने तक किराये का भुगतान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें