बढ़नी एसएसबी50वी वाहिनी महादेव बुजुर्ग द्वारा पकड़ा गया लकड़ी सहित टेक्टर ट्राली और ड्राइवर। स
- फोटो : संवाद
बढ़नी। एसएसबी 50वीं वाहिनी ने रविवार को अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवरा गांव के पास से 55 बोटा लकड़ी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को महादेव बुजुर्ग कंपनी के जवानों ने पकड़ा। सहायक उप निरीक्षक एएसआई शुभ्रांशु लाल और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रामपाल चौरसिया निवासी मानपुर और रिजवान निवासी सिसवा उर्फ शिवभरी थाना ढेबरुआ के रूप में हुई।
दोनों ड्राइवरों और ट्रैक्टर ट्रॉली व लकड़ी को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग, इटवा रेंज को सौंप दिया गया।