शोहरतगढ क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर भटपुरवा से मधवापुर तीन किलोमीटर चौड़ी करण मार्ग का निर्माण
- शोहरतगढ़ क्षेत्र की भटपुरवा मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू
- तीन मीटर से बढ़कर सात मीटर हो रही सड़क
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर भटपुरवा से मधवापुर के बीच तीन किलोमीटर सड़क को सात मीटर चौड़ा करने और इसके सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की। इस खराब सड़क की समस्या को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
चेतिया मार्ग पर भटपुरवा गांव से मधवापुर तक तीन किलोमीटर लंबी अधूरा संपर्क मार्ग खराब हो गई थी और इस सड़क की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी और सड़क के बीचों बीच बड़ा-बड़ा गड्ढा हो जाने से सड़क के बीचो-बीच पानी भर जाता था। इसमें इस मार्ग के दौरान लोगों के आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला अखबार ने 10 अगस्त 25 और 19 जुलाई 23 के अंक और बार भी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी जागरुक हुए। इस अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जो कि इस चेतिया संपर्क मार्ग पर भटपुरवा से मधवापुर तक जाने वाली तीन किमी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। इस क्षेत्र के मगनू प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, डाॅ. रविंद्र कुमार, कमरुद्दीन खान, चंद्रशेखर चौहान, बीरवल, दिनेश आदि लोगों ने अमर उजाला अखबार की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग इटवा डिविजन के जेई नगीना प्रसाद ने बताया कि इस तीन किमी लंबी और सात किलोमीटर चौड़ी सुधारीकरण संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य इटवा डिविजन की ओर से किया जा रहा है। दो जुलाई 26 तक इस सड़क के निर्माण कार्य को पूर्ण कर देना है।