फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य और आहार-व्यवहार के बारे में किया जागरूक

Tue, 30 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यशोधरा छात्रावास में स्वास्थ्य नारी स्वस्थ देश विषय पर व्याख्यान और पोषण, स्वास्थ्य व आहार-व्यवहार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रो. नीता यादव ने छात्राओं को स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह आवश्यक है कि छात्राएं सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वस्थ रखें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है।
डॉ. मनीषा वाजपेयी ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आहार एवं भोजन के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पोषण की सभी को जरूरत है।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश से आने वाली छात्राओं को यह चाहिए कि वह स्वयं अपने स्वास्थ्य, भोजन, आहार एवं पोषण का ध्यान रखें। अपने घर में बहन, बेटी, मां इत्यादि सभी को इसके प्रति जागरूक बनाएं। डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने बातें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें