फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं को सुरक्षा कानून की दी गई जानकारी

Sat, 25 Oct 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
-क्षेत्र के ग्राम देवरिया में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ बहू सम्मेलन
विज्ञापन

डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और बहू सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा कानून के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में वार्ड सभासद सफातुल्लाह, आंगनबाड़ी शकुंतला देवी, आशा बहु सुदामा देवी, एएनएम किस्मती देवी व अन्य महिलाओं को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई मीरा वर्मा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रदेश सरकार विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और योजनाएं संचालित कर रही हैं। महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे पुलिस उनकी सुरक्षा करेगी। इस दौरान हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, इंद्रदीप शर्मा, रेनू मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें