बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय के सभागार में सोमवार को चेयरमैन और सभी वार्डों के सभासदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम काे देखा। यह कार्यक्रम विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 संकल्प से समृद्धि तक विजन डॉक्यूमेंट के तहत जन सहभागिता से विकास पर केंद्रित था।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग संवाद में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा की।
उन्होंने समर्थ और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए जन सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। चेयरमैन अजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश बनाने की सोच सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने में सभी को सहयोग करना होगा और यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संदीप यादव, सभासद विद्या प्रकाश गुप्ता, मनीष जायसवाल, हर्षित श्रीवास्तव, नृपेंद्र सिंह, शाहिद अजीज, संदीप यादव, कन्हैया वरुण आदि मौजूद रहे।