जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में जीबीसीए रेड ने जीबीसीए ब्लू को 14 रनों से हरा दिया। रेड की तरफ से शानदार स्पिनर अभय से शानदार गेंदबाजी की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए रेड ने निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाएं। इसमें शिवांश श्रीवास्तव 46, युवराज 38 व सौरभ ने 12 रनों की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू की ओर से रिषभ ने तीन, गौरव व आर्यन ने दाे-दो चटकाए। आयुष व आदिल को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए ब्लू की टीम निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। इससे रेड ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया। ब्लू के तरफ से रिषभ ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। गौरव ने 24 व विशेष ने 17 रनों की पारी खेली। रेड की तरफ से स्पिनर अभय ने तीन हासिल किए। आर्य ने दो व सौरभ ने एक विकेट चटकाया। इस दौरान कोच विपिन त्रिपाठी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।