फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई पर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। तावडू उपमंडल के एक गांव में बीते 31 जुलाई 2020 को चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिजनों ने एसआई रजमा देवी पर डराने, धमकाने और मुकदमा दर्ज कर शिकायत वापस लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां को शिकायत देकर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनियां ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि उनकी चार साल की बेटी के साथ जेठ के लड़के ने दुष्कर्म किया था। इस मामले की जांच एसआई रजमा देवी को सौंपी गई। 2 अगस्त 2020 को एसआइ रजमा बयान के लिए उनकी बेटी अपने साथ लेकर आईं। इस दौरान एसआई ने बेटी और परिजनों को बयान बदलने के लिए डराया और 50 हजार रुपये की मांग भी की। लेकिन, वह उनको 20 हजार रुपये ही दे पाईं। डर के कारण उनकी बेटी न्यायालय में बयान नहीं दे पाई। इस कारण मुकदमा खारिज हो गया। नूंह की रजनी यादव की कोर्ट में उनकी बेटी ने सारी बात बता दी। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी वीरेंद्र को 4 फरवरी को तलब भी किया। लेकिन, अभी भी एसआई रजमा उनके परिवार पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा कराना चाहती हैं। वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए एसआई रजमा देवी ने कहा कि सभी आरोप झूठे हैं। पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच की है। यह मामला पूरी तरह से झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें