फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 75 हजार दीपों से जगमगा उठा श्यामनाथ तीर्थ

Mon, 20 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
दीपों से जगमग श्यामनाथ तीर्थ। 
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के श्यामनाथ तीर्थ में रविवार शाम भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। छोटी दिवाली पर सरोवर की सीढि़यों पर 75 हजार दीयों की दीपमाला सजाई गई। दीयों के जलने पर सरोवर आलोकित हुआ तो हर कोई मंत्रमुग्ध होकर इस दिव्य नजारे को निहारता दिखाई दिया।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर श्यामनाथ मंदिर प्रांगण लगातार तीसरी बार अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय लम्हों का साक्षी बना। लेजर लाइट की रंग-बिरंगी रोशनी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

श्यामनाथ तीर्थ में दीपोत्सव कार्यक्रम का यह तीसरा अवसर है। शाम चार बजे से ही दीपोत्सव में शामिल होने के लिए लोग यहां पहुंचने लगे थे। समूचे मंदिर परिसर की मनमोहक सजावट बरबस ही आकर्षित कर रही थी। सरोवर की सीढि़यों पर 75 हजार दीयों की शृंखला सजाई गई। अंधेरा घिरते ही सभी दीये प्रज्ज्वलित कर दिए गए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तीर्थ प्रांगण में बने ब्लाॅकों में दीप जलाकर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

दीपों की टिमटिमाहट से सराेवर प्रकाशमान हो गया। इस अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय नजारे का गवाह बनकर हर कोई उत्साहित दिखाई दिया। दुल्हन की तरह सजे प्रांगण में दीपोत्सव के साथ भव्य आरती व लेजर लाइट के माध्यम से आकाश में रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रसारित की गईं तो लोग रोमांचित नजर आए। भजन संध्या में भजनों की रसधार बही तो लोग भक्तिभाव में सराबोर हो गए। इस अवसर पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सागर गुप्ता, नमींद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें