पानीपत। लखदातार सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम जन्मोत्सव पर शनिवार को श्याम शाही शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान रथ पर विराजमान होकर श्याम बाबा ने नगर भ्रमण किया। इसमें आकर्षण का केंद्र केरल और उड़ीसा के कलाकारों द्वारा निकाली गई झांकियां रही। जिले में पहली बार महाराष्ट्र का श्याम इंटरनेशनल ब्रास बैंड बजाकर शोभायात्रा निकाली गई। बाबा के भजनों पर औद्योगिक नगरी गूंज उठी।
अखिल भारतीय संत समिति उत्तराखंड के महामंत्री महामंडलेश्वर अरुण दास महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया और संतों के साथ आगे-आगे चले। समिति के संस्थापक आशु दुआ ने बताया कि शोभायात्रा सायं छह बजे मॉडल टाउन से शुरू होकर करीब 11 बजे संपन्न हुई। यह आर्य सेवा सदन से शुरू होकर स्टेडियम की तरफ से होते हुई लाला जगत नारायण की मूर्ति से होते हुए रामलाल चौक से अनेजा पंप से होते हुए असंध रोड विधायक के निवास के आगे से छाबड़ा स्वीट्स के आगे से होते हुए आर्य सेवा सदन में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्याम बाबा ने रथ में सवार होकर नगर भ्रमण किया और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र दक्षिण भारत से आई झांकियां ने भगवान शिव, हनुमान महाराज, मां काली और नारायण भगवान के अद्भुत स्वरूपों एवं लीलाओं के दर्शन कराए। जिले में पहली बार महाराष्ट्र के श्याम इंटरनेशनल ब्रास बैंड की प्रस्तुति हुई। यात्रा में 51 कलाकारों की टीम बाबा के रथ की अगवानी की। यात्रा के समय श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के प्रसाद का बाबा को भोग लगाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
मॉडल टाउन शोभायात्रा में निकाली गई मां भगवती की झांकी। संवाद