जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को देवउठनी एकादशी एवं श्याम जन्मोत्सव पर सजा
- फोटो : samvad
आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को देवउठनी एकादशी एवं श्याम जन्मोत्सव पर छप्पन भोग, भजन संध्या एवं आतिशबाजी का आयोजन किया गया। भक्त अपने-अपने घर से केक बनाकर लाए और श्याम बाबा को भोग लगाया। मंदिर परिसर विदेशी पुष्प एवं सुगंधित इत्र से महकता रहा।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बटन दबाकर लिफ्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से वृद्ध एवं दिव्यांग भक्त सहज और सुगमता से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में सुबह से बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। जय श्री श्याम और हारे के सहारे के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भजन गायक अनूप गोयल ने हारे के सहारे बनो सरकार श्याम…,क्या डरते हैं जमाने से…, लाखों में एक है मेरा श्याम प्यारा…जैसे भजनों पर श्रद्वालु देर रात तक झूमते रहे।
अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि 2018 में आगरा की धरती पर राजस्थान के बाद उत्तर भारत का पहला श्याम बाबा का मंदिर बना था। तब से अब तक हर वर्ष बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों का सैलाब उमड़ता है। भव्य आतिशबाजी का भक्तों ने आनंद लिया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, अशोक कुमार, नवीन कुमार, कृष्णा, राहुल गोयल, पीयूष गोयल, हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।