फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी स्टेट बैडमिंटन में जिले के शटलर्स का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- देवांग तोमर ने बॉयज सिंगल्स अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन

-गर्ल्स डबल्स अंडर-19 में रिद्धिमा सिंह ने भी जीता स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गोरखपुर और आगरा में आयोजित योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19) 2025 में जिले के युवा शटलर्स का जलवा रहा। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर की बीच उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हुआ था। प्रतियोगिता के दोनों स्थलों पर खिलाड़ियों ने कई श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।



गोरखपुर (अंडर-19) चैंपियनशिप में नोएडा का दबदबा
देवांग तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज सिंगल्स अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में रनर-अप और बॉयज डबल्स में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रखर तिवारी बॉयज सिंगल्स अंडर-19 में रन रहे, जबकि आर्यन भट्ट ने द्वितीय रनर-अप का मुकाम पाया। गर्ल्स डबल्स अंडर-19 में रिद्धिमा सिंह ने स्वर्ण और मिक्स्ड डबल्स में सिल्वर जीता।
विज्ञापन


-
आगरा में सनरेख चौरसिया का डबल धमाका
सनरेख चौरसिया ने बॉयज डबल्स अंडर-17 और मिक्स्ड डबल्स अंडर-17 दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। उनके साथी संस्कार यादव ने बॉयज डबल्स अंडर-17 में विजेता का खिताब साझा किया। साथ ही प्रखर तिवारी और आर्यन भट्ट ने क्रमशः बॉयज सिंगल्स में रनर-अप और तीसरा स्थान पाया। दिव्यांशी गौतम ने अपने शानदार प्रदर्शन से गर्ल्स सिंगल्स और गर्ल्स डबल्स अंडर-17 में विजेता बनीं और मिक्स्ड डबल्स में रनर-अप रहीं।
विज्ञापन


-
कोट-
सनराइज शटलर्स अकादमी की कोच डॉ. कुसुम सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी मेहनत और खेल भावना से यह साबित किया है कि यूपी के बैडमिंटन का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। इन बच्चों का अनुशासन और समर्पण उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें