फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
खरखौदा में वाल्मीकि जयंती का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
खरखौदा। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कस्बा में विभिन्न झांकियां के साथ एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार को वाल्मीकि जयंती पर खरखौदा में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। वाल्मीकि समिति के नेतृत्व में हुई शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राज त्यागी व वाल्मीकि समिति अध्यक्ष राकेश जीनवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, शंकर काली, भगवान शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान व डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकियों सहित कई बैंड बाजे शामिल रहे। झांकी बंगले से शुरू होकर मेन बाजार, मोहल्ला बिच पटिया, मोहल्ला रास, मोहल्ला तिहाई से होते हुए खरखौदा बस स्टैंड पर केनरा बैंक के सामने समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें