फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काली अखाड़े के साथ श्रीदाऊजी मेले का समापन, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
जेवर के श्रीदाऊजी मंदिर में आयोजित दंगल में भाग लेने वाले पहलवान ।  स्रोत  आयोजक
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। श्रीदाऊजी मंदिर परिसर में 17 सितंबर से चल रहे 10 दिवसीय मेले का शनिवार को काली अखाड़े के साथ समापन हो गया। समापन पर निकाले गए काली अखाड़े में भगवान कृष्ण, बलदाऊजी समेत देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। अखाड़े के दौरान लगातार बारिश होती रही। इसके बावजूद हजारों श्रद्धालु बारिश में डटे रहे और काली अखाड़े का आनंद लिया। मंदिर परिसर में आयोजित मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले के शुरुआती दिनों में महिला कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया। इसके बाद पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बाल दंगल, कुश्ती दंगल और विशाल कुश्ती दंगल में भी पहलवानों ने दमखम दिखाया। विशाल कुश्ती दंगल में भाजपा सांसद महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रतियोगिता में पहलवान मोहित फोगाट ने एक लाख एक हजार रुपये की कुश्ती जीती। इसके अलावा रागिनी प्रतियोगिता और नौटंकी के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें