बिलासपुर (संवाद)।
बिलासपुर स्थित भीमन फार्महाउस में शनिवार को प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के अध्यक्ष व संयोजक राजेंद्र आर्य प्रजापति ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।