फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट पर तैनात दो गार्डों पर चलाईं गोली, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा में 16 नवंबर की शाम प्लॉट की निगरानी कर रहे दो गार्डों पर बदमाशों ने तमंचे से गोलियां चला दीं। इस हादसे में दोनों गार्डों की जान बाल-बाल बची। घटना के 10 दिन बाद मामले में आठ लोग नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि नोएडा के भूडा गांव निवासी पवन कुमार परिवार के साथ रहता है। उसका बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में प्लॉट है, जिसकी निगरानी के लिए दो गार्ड हैं। 16 नवंबर को दिन एवं शाम के समय विक्रम, गोविंद, ओमकार, रणवीर, विष्णु, आदेश, शुभम, सुनील और अज्ञात महिलाएं पहुंची। सभी के हाथों में लाठी-डंडों व तमंचे थे। आरोप है कि गार्ड अमित व उसके साथी को जान से मारने की नीयत से घेर लिया गया और गाली-गलौज की गई। उन पर एक साथ जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई गईं, जिससे दोनों किसी तरह बचकर भागे। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें