फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 लोगों ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ग्रेट वैल्यू रिएल्टी ने सेक्टर-107 स्थित आवासीय परियोजना ग्रेट वैल्यू शरणम में दो दिवसीय निशुल्क मधुमेह जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 200 निवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। निजी अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को मधुमेह की रोकथाम और प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

शिविर में रक्तचाप, एसपीओ2, नाड़ी और रक्त शर्करा की जांच की गई। इसके अलावा बॉडी मास इंडेक्स, दंत स्वास्थ्य, अस्थि खनिज घनत्व और कंप्लीट ब्लड काउंट की जांच भी निशुल्क हुई। ग्रेट वैल्यू रिएल्टी के निदेशक पायस अग्रवाल ने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें