फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दून अस्पताल के भोजनालय में शाॅर्ट-शर्किट से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबंद था भोजनालय, कांच तोड़कर अंदर पहुंचे कर्मी, स्थिति पर पाया काबू
विज्ञापन

I

Iदून अस्पताल के इंदिरा अम्मा भोजनालय में बुधवार को शॉट-शर्किट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि भोजनालय बंद था और समय रहते कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर और कर्मचारी बंद भोजनालय का कांच तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 मिनट में स्थिति पर काबू पा लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल में इस तरह की घटना हुई हो। पहले एमआरआई में भीषण आग लग गई थी। इस दौरान काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा भी कई आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन सब के बाद भी अस्पताल के पास अभी तक फायर एनओसी नहीं है। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। भोजनालय में लगे पंखे में शॉर्ट-शर्किट हो गया था। कर्मचारियों को इस बारे में समय पर ही पता चल गया था। अभी स्थिति सामान्य है।I
विज्ञापन

Iदून अस्पताल को फायर एनओसी देने की कवायद चल रही है। सभी मानक पूरे होने के बाद एनओसी जारी की जाएगी। फायर सेफ्टी से जुड़ी सभी चीजों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। - किशोर उपाध्याय, एफएसओ, देहरादूनI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें