पानी की सप्लाई और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर-आई के 10वें फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से पूरे टावर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, कुछ घंटे बाद बिजली आपूर्ति वापिस बहाल कर दी गई, जिससे निवासियों ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लिफ्ट, पानी की सप्लाई और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहीं। रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
कोट
शॉर्ट सर्किट सोसाइटी की मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रबंधन को नियमित जांच और बेहतर रखरखाव व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
-तपेन्द्र ठाकुर, अजनारा होम्स, निवासी
बार-बार सामने आ रही तकनीकी खामियां चिंता का विषय है। बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान अत्यंत आवश्यक है।
-राजकमल मिश्रा, अजनारा होम्स, निवासी
शॉर्ट सर्किट के बाद काफी समस्या हुई। लिफ्ट बंद होने और पानी की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-अंजलि ठाकुर, निवासी