फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राखियों से सजीं दुकानें, गुलजार हुआ हर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन



-आज भी अच्छी खरीदारी की उम्मीद, एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां पहुंचीं बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले बाजार सुंदर रंग बिरंगी राखियों से सजकर तैयार हो गए हैं। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक से बढ़कर एक किफायती व महंगी राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। रविवार को बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना के चलते दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
शनिवार को अट्टा मार्केट में दोपहर से ही भीड़ की चहल पहल बढ़ गई। इस साल राखी की नई डिजाइन जहां बच्चों को लुभा रहा हैं। वहीं जय श्री राम, राम राम, हरे कृष्णा समेत शुभ लाभ लिखी राखियां भी लोगों के मन को मोह रहीं हैं। सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट में राखी की दुकान लगाने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि वह पिछले पांच साल से रक्षाबंधन से पहले राखी की दुकान लगाते आ रहे हैं। इस साल उन्होंने 80 हजार की राखियां खरीदीं हैं, फिलहाल रोजाना की बिक्री 3-4 हजार की हो पाती है। वहीं इस साल 150-300 रुपये तक की राखी बिक रही हैं। उनका कहना है कि पिछली साल बिक्री अच्छी हुई थी, हालांकि अभी रक्षाबंधन में समय है, अगले कुछ दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा अट्टा मार्केट के ही रमेश ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी राखी की दुकान सजाई है। उन्होंने बताया कि इस बार बच्चों को लुभाने के लिए डोरेमोन समेत अन्य कार्टून वाली राखियों को लेकर आए हैं। पिछले बार भी इस तरह की राखियां खूब पंसद की गई थीं। इस बार कुछ नए किरदार वाली राखियां लेकर आए हैं। इसके अलावा लाइट जलने वाली राखी आई है। बच्चों को यह राखी बहुत पसंद आ रही है। इस बीच शहर के सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, ब्रह्मपुत्र मार्केट, इंदिरा मार्केट समेत हरौला, बरौला व अन्य बाजार भी गुलजार हैं।


ईको फ्रेंडली राखियां सबसे पसंदीदा
सेक्टर 27 स्थित इंदिरा मार्केट के दुकानदार श्याम ने बताया कि कौड़ी राखी लाल धागे में कौड़ियां और मोती की राखियां, स्टोन वर्क वाली जरी राखी, किड्स कार्टून राखी डोरेमोन समेत अन्य अन्य कार्टून वाली, पर्ल राखी मोती, सिल्क धागायुक्त राखियां और इको-फ्रेंडली राखी भी शहरवासियों में सबसे पसंदीदा बनी हुई हैं।
विज्ञापन



ऑनलाइन भी सजा बाजार
शहरवासी ऑनलाइन बाजार जैसे अमेजन, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे ऐप के माध्य से भी राखियां खरीद रहे हैं। दूसरे शहरों में भी रहने वाली बहनें अपने भाईयों को ऑनलाइन माध्यम से राखी भेज रही हैं। सेक्टर-62 में रहने वाली अनीता ने बताया कि उनका छोटा भाई चेन्नई में है। इस बार वह रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाएगा तो मैं उसके लिए ऑनलाइन ही राखी भेज रही हूं।


राखी का प्रकार अनुमानित रेट (रुपए में)


कौड़ी राखी 90 - 120
जरी राखी स्टोन वर्क 50 - 80
किड्स कार्टून राखी डोरेमोन 30 - 50
पर्ल राखी मोती, सिल्क धागा 70 - 100
ब्रास लक्ष्मी गणेश राखी 100 - 150
इको-फ्रेंडली राखी बीज 60 - 90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें