फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा मॉल हंगामा: प्रेमी संग शॉपिंग मॉल घूमने पहुंची पत्नी, मौके पर पहुंचे पति ने कर दी पिटाई

Sat, 06 Jun 2026 08:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा सेक्टर-49 के एक मॉल में महिला के प्रेमी और पति के बीच विवाद और मारपीट हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों पुरुषों को गिरफ्तार किया और जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में शनिवार को कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के मॉल में प्रेमी के साथ खरीदारी करने पहुंची महिला के पीछे उसका पति भी पहुंच गया। इसके बाद पति और महिला के प्रेमी के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला के मित्र पवन और पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के सोनिया विहार निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह पवन के साथ मॉल में सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान उसका पति भी वहां पहुंचा और पवन को देखकर नाराज होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति के धक्के से वह गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। पति पर उसने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि पवन ने महिला के लिए करीब 18 हजार रुपये के कपड़े भी खरीदे थे। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें