फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नामी कंपनी के फर्जी पाइप बेचने पर दुकानदार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा, सामन को जब्त किया
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। छपरौला गांव में हार्डवेयर एवं सेनेटरी की दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने सुप्रीम कंपनी के नकली पाइप के बंडल बरामद किए। कंपनी के मैनेजर ने दुकानदार के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंजाब के सास नगर निवासी सुरेंद्र जिंदल सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में मैनेजर हैं। वह बादलपुर के जीटी रोड पर छपरौला गांव में मार्केट का सर्वे करने आए थे। उनको एक दुकान पर अधिकृत कंपनी के ब्रांड सुप्रीम नाम से नकली सीपी वीसी पाइप बेचने की जानकारी मिली। दुकान पर मैनेजर ने पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दुकान पर प्रवेश शर्मा निवासी फिल्म सिटी कॉलोनी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर चेकिंग करने पर सीपी वीसी पाइप के बंडल मिले जिसमें दो बंडल पौन इंच के प्रत्येक मंडल में 50-50 पाइप तथा तीन बंडल एक इंच के प्रत्येक मंडल में 25-25 पाइप, एक बंडल 1 इंच का जिसमें सात पाइप तथा दो बंडल डेढ़ इंच के प्रत्येक मंडल में 12-12 पाइप मिले। इन पर सुप्रीम प्रिंट पड़ा हुआ था लेकिन चेक करने पर वे नकली पाए गए। पुलिस ने ब्रांड माल में से एक-एक पाइप नमूना बतौर निकाले गए। अन्य सामान को अलग-अलग प्लास्टिक कट्टों में रखकर मौके पर जब्त कर दिया गया। मामले में दुकानदार प्रवेश शर्मा के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें