फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीरज बवानिया गिरोह का शूटर सोनीपत से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष पैलेस में हुई गैंगवार में शामिल था, दो लोगों की हुई थी हत्या
विज्ञापन

हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट व आर्म्स एक्ट के 18 मामले हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने गैंगवार में शामिल नीरज बवानिया गिरोह के शूटर रघु उर्फ अमरजीत (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभाष पैलेस थाने में दोहरे हत्याकांड में शामिल रहा है। अदालत ने रघु को भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह हत्या, हत्या के प्रयास, कार चोरी, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के 18 मामलों में शामिल रहा है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार, पॉश इलाके सुभाष प्लेस में नीरज बवानिया गैंग और नीतू दाबोदिया के बीच 24 अक्तूबर, 2014 को गैंगवार हुई थी। इसमें दो बदमाशों की मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस ने शूटर रघु, प्रवेश मान, नवीन, नवीन सहरावत, प्रदीप, पंकज, मोनू, अशोक और सनी को गिरफ्तार कर लिया था। रघु अदालती कार्यवाही से बच गया था। इसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। शाखा में तैनात हवलदार प्रवीण बालियान और राज आर्यन को 16 नवंबर को सूचना मिली कि रघु को सोनीपत में देखा गया है। इसके बाद एसीपी नरेंद्र बेनीवाल की निगरानी में इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में एसआई प्रदीप दहिया, एसआई पंकज सरोहा, एसआई सुखविंदर, एएसआई सुनील व अनिल की टीम ने गांव हसनपुर, सोनीपत में वाइन शॉप के पास घेराबंदी कर गांव हसनपुर, थाना मुरथल, सोनीपत निवासी रघु को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2009 में पहली हत्या की थी
आरोपी ने वर्ष 2009 में पैतृक गांव हसनपुर में रंजिश में पहली हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर सोनीपत जेल में रखा गया। वहां उसकी मुलाकात नवीन उर्फ बाली और नीरज बवानिया गैंग गिरोह अन्य बदमाशों से हुई। वह 2013 में जेल से बाहर आया और नीरज गिरोह में मिल गया। इसके बाद हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि में शामिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें