फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: झाड़ियों में मिली नवजात भूख से बिलबिलाई तो थानेदार की पत्नी ने कराया स्तनपान, फोटो वायरल

Sat, 24 Dec 2022 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में झाड़ियों में मिली बच्ची को थानेदार की पत्नी ने स्तनपान कराया। दरअसल, नवजात भूख से बिलबिला रही थी। बच्ची काफी देर तक भी भी चुप नहीं हुई तो थाना प्रभारी की पत्नी ने बच्ची को फीड कराया। बच्ची को स्तनपान कराने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
नवजात बच्ची के साथ थानेदार की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित गर्ल्स हॉस्टल के पास मंगलवार को झाड़ियों में मिली बच्ची के माता-पिता का अब तक पता नहीं चला है। लेकिन बच्ची के मिलने के बाद थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह की पत्नी के बच्ची को स्तनपान कराने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में बच्ची थाना प्रभारी की पत्नी की गोद में हैं। फिलहाल बच्ची चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में है।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नईमुद्दीन नाम के एक व्यक्ति का गधा गुम हो गया था। मंगलवार को नईमुद्दीन गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में गधे को तलाशने पहुंचा था। तभी झाड़ियों में कुछ कुत्ते मंडराते दिखाई दिए। नईमुद्दीन ने पास जाकर देखा तो एक कपड़े में नवजात बच्ची लिपटी हुई थी। 

उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को थाने लेकर आई, लेकिन बच्ची भूख के चलते बिलबिला रही थी और चुप नहीं हो रही थी। बच्ची के मिलने की जानकारी होने पर थाना प्रभारी की पत्नी भी वहां पहुंच गईं। 
विज्ञापन


बच्ची काफी देर तक भी भी चुप नहीं हुई तो थाना प्रभारी की पत्नी ने बच्ची को फीड कराया। उसी दौरान किसी ने यह फोटो खींच लिया। उनके इस कार्य की सोशल मीडिया पर प्रशंसा की जा रही है। थाना प्रभारी को तीन माह पहले ही पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें