फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काशी की जीत में चमके जिले के शिवम मावी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिवम मावी ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में गोरखपुर लॉयंस के खिलाफ काशी रुद्रास टीम को विजय बनाने में भूमिका निभाई। क्रिकेटर ने पावरप्ले में दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

टीम ने गोरखपुर लॉयंस को छह विकेट से हराते हुए लगातार छठी जीत दर्ज की। 12 अंक हासिल कर शीर्ष पर काबिज है। गोरखपुर के 133 रन के लक्ष्य को काशी ने आसानी से 16वें ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में काशी के कप्तान करन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अटल बिहारी राय और नोएडा निवासी शिवम मावी ने गोरखपुर लॉयंस के शीर्षक्रम को बिखेर दिया। गोरखपुर टीम ने आठ विकेट खोकर 132 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी काशी की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर जीत हासिल की। दीपक राणा और करन शर्मा ने 52 रन जोड़कर मजबूत आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें