फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षा चौपाल से बढ़ेगा परिषदीय स्कूलों में नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन और नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में गांवों में शिक्षा चौपाल लगाने की पहल शुरू की है। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली इन चौपालों में शिक्षक, अभिभावक, बच्चे, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एक साथ बैठकर स्कूलों की व्यवस्थाओं और बच्चों की शिक्षा को लेकर संवाद करेंगे।
जिला स्तर से शिक्षा चौपालों के आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में कार्यक्रम संचालित होगा। एआरपी और शिक्षक संकुल समन्वयकों को चौपाल आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। चौपाल में ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों और अभिभावकों से विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं पर सुझाव लिए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य समुदाय को स्कूलों से जोड़कर बच्चों की शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य और बच्चों की शिक्षा में इसके महत्व की जानकारी दी जाएगी। विभाग का मानना है कि अभिभावकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें