माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 स्थित उद्योग विहार (साईं अपार्टमेंट) की आरडब्ल्यूए के रविवार को चुनाव हुआ। 341 लोगों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी की देखरेख में वोट किया। चुनाव में काफी कम मतों के अंतर से सुशील यादव का पूरा पैनल विजयी रहा। चुनाव में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुशील यादव, उपाध्यक्ष पीएन सिंह, महासचिव चरत लाल उर्फ चंद्रेश, कोषाध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, सह सचिव दीपक शर्मा और सचिव खेमेश कुमार चुने गए। निवासियों ने सभी को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत और सम्मानित किया। पूरी टीम ने मंदिर में मत्था टेका और अपार्टमेंट के प्रति समर्पित होकर काम करने का वचन लिया।
------