फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकौड़ा गांव की बेटी शेरी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया भारत का झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार है जब किसी भारतीय महिला ने मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीता
विज्ञापन

दुनिया भर के 120 देशों की विवाहित महिलाओं ने लिया था भाग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फिलीपींस के मनीला शहर में आयोजित 48वें मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में शहर के मकौड़ा गांव की बेटी शेरी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 120 देशों की विवाहित महिलाओं ने भाग लिया था। बेटी के खिताब जीतने पर गांव में दीपावली से पहले ही जश्न मनाया गया है।
पूर्व विधायक समीर भाटी ने बताया कि उनकी बेटी ने न केवल देश, बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले का नाम रोशन किया है। शेरी की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने आज पूरे परिवार और क्षेत्र को गर्व का अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि शेरी ने यह जीत हासिल कर पूरे ग्रेटर नोएडा और देश का मान बढ़ाया है। यह जीत भारतीय महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और विश्व मंच पर उनके बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बन गई है।
विज्ञापन

शेरी सिंह ने कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह हर उस महिला की है जिसने कभी सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत की है। उन्होंने बताया कि वह पहले मिसेज इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकी थीं, जिसके बाद ही उन्हें मिसेज यूनिवर्स के लिए चुना गया था। जब उन्हें ताज पहनाया जा रहा था, तो भारतीय तिरंगा ऊंचा लहराया गया। यह हर भारतीय महिला के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें