फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ससुराल वालों के पैसे खर्च करवा पहुंची कनाडा, जाते ही पति को भूली

Fri, 19 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। ससुराल वालों के पैसे खर्च करवाने के बाद विवाहिता कनाडा चली गई और जाने से पहले बोल गई कि वह वहां सेटल होते ही पति को बुला लेगी लेकिन काफी समय बीत गया और उसने अपने पति को कनाडा नहीं बुलाया।
जब पीड़ित ने विवाहिता के मायके वालों से बात की तो वह भी कुछ नहीं बोले और उल्टा उसे धमकियां देने लगे। गांव गुर्म के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो थाना डेहलों की पुलिस ने हरमनप्रीत सिंह की शिकायत पर मालेरकोटला के गांव मलकपुर जंडाली खुर्द निवासी उसकी पत्नी रमनजोत कौर, ससुर हरविंदर सिंह, सास कमलदीप कौर, साले दविंदर सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक हरमनप्रीत की शादी आरोपी रमनजोत कौर के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के बाद वह विदेश जाना चाहते थे हरमनप्रीत ने 36 लाख रुपये खर्च कर रमनजोत को कनाडा भेज दिया। जाने से पहले वह बोल कर गई थी कि वहां जाकर उसे बुला लेगी और दोनों वहीं इकट्ठा रहेंगे। आरोपी विवाहिता के कनाडा जाने के बाद उसने कुछ समय तो पति के साथ बात की लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। जब हरमनप्रीत ने अपने ससुराल वालों से बात की तो वह भी कोई सीधा जवाब नहीं दे पाए और टालमटोल करने लगे। वह समझ गया कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें